मध्यप्रदेश के सागर और छतरपुल जिले में दो और किसानों ने कर्ज से परेशना होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों किसान फसल खराब होने से परेशान थे। इस प्रकार मध्यप्रदेश में इस साल 16 किसानों की आत्महत्या का मामला सामने आ चुका है।
मध्यप्रदेश में किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन में पुलिस फायरिंग के चलते 6 किसानों की मौत हो गई। जिसके बाद किसान आंदोलन हिंसक हो गया। किसान आंदोलन की आंच मंदसौर समेत आसपास के 6 जिलों में फैल गई।
वहीं मंदसौर में हुई हिंसा के बाद बुधवार शाम कलेक्टर स्वतंत्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले राज्य सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर स्वतंत्र का ट्रांसफर कर दिया था।