कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। इस हमले के बाद से इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी है।
अनंतनाग जिले में अज्ञात आतंकियों द्वारा जम्मू कश्मीर पुलिस की एक पुलिस पार्टी पर हमला किया गया है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों के इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ है।
हालांकि हमले के विषय में अब तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आ सका है। सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद इलाके में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
J&K: A policeman has lost his life after terrorists attacked a police party near bus stand in Anantnag.(visuals deferred) pic.twitter.com/LiVHzi9L6A
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017