आज सचिवालय के तिलक हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व डा. दिनेश शर्मा, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली।
Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Deputy CMs KP Maurya & Dinesh Sharma take oath as Members of Legislative Council. pic.twitter.com/UClH4zxizq
— ANI UP (@ANINewsUP) September 18, 2017
विधान परिषद सभापति रमेश यादव ने सभी को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
Lucknow: Swatantra Dev Singh and Mohsin Raza also take oath as Members of Legislative Council. pic.twitter.com/1C5xoHnMI2
— ANI UP (@ANINewsUP) September 18, 2017
मोहसिन रजा शपथ लेते समय हड़बड़ा गए। शपथ लेते समय दो बार गलती करने पर सुरेश खन्ना ने उन्हें टोका। उन्होंने विधान परिषद की जगह विधानसभा कह दिया था। इस पर केशव मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें ट्रेनिंग लेनी चाहिए।