भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जिला जेल हार्ट अटैक पड़ गया। और उनसे मिलने आई उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। विधायक के साथ उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है। करीब पांच सौ समर्थक और सुरक्षा के खास तामाझामा के साथ मुख्तार अंसारी लखनऊ एसजीपीजीआइ पहुंच गए हैं। कार्डियक एक्सपर्ट डॉ पीके गोयल उनका इलाज करेंगे। मुख्तार अंसारी के साथ उनकी पत्नी की स्थिति भी ख़राब है।
UP MLA Mukhtar Ansari suffers heart attack, being taken to hospital from Banda jail in critical condition (file pic) pic.twitter.com/TZQr1FLjlF
— ANI UP (@ANINewsUP) January 9, 2018
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी उनसे मिलने जेल आईं थी। उसी दौरान मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ गया। पति की ऐसी हालत देखकर उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। दोनों की गंभीर हालत देखकर जेल अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। फौरन दोनों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी लखनऊ रेफर किया गया है। इसके पहले ख़बरें आ रही थीं कि उनके कानपुर भेजा जा रहा है। सुरक्षा कारणों से स्थिति को लेकर संशय बना रहा। पीछे उनके मिलने वालों की दो गाड़ियां भी हैं। साथ में पुलिस जीप व वज्र वाहन। उन्हें लॉरी कार्डियोलॉजी (लखनऊ मेडिकल कॉलेज की ह्रदय रोग इकाई) भेजा गया है। मुख्तार अंसारी व उनकी पत्नी आफसा को अलग-अलग दो एम्बुलेंस से लखनऊ रवाना किया गया। एक सीओ, 2 एसआई व पुलिस बल के साथ हैं। आज मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा था। मिलाई के दौरान उनकी पत्नी को भी सदमा लगा था।
जैसे यह खबर बाहर आई तो अस्पताल में उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। जिले के तमाम आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। मुख्तार अंसारी पूर्वांचल के बाहुबली नेता माने जाते हैं. कई बार विधायक रह चुके हैं। कौमी एकता दल नाम से उन्होंने आंचलिक पार्टी बनाई है। फिलहाल वह बहुजन समाज पार्टी से मऊ सदर से विधायक हैं।
एडीजी ला एंड आर्डर ने कहा कि हमको सूचना मिली है कि विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से चिकित्सा के लिए लखनऊ या किसी अन्य शहर में रेफर किया गया है। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। हम उनको हर स्तर की सुरक्षा मुहैया कराएंगे।