आज सावन का चौथा सोमवार है। प्रदेश भर के शिवालयों में भारी भीड़ है। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद सहित पूरे प्रदेश में श्रद्धालू भोलेनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगाए हैं।
सावन के आखरी सोमवार के दिन काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए रात से ही लंबी लाइने लगी हैं। लक्सा से छत्ताद्वार तक राउंड में चार किलोमीटर तक लाइन लगी रही। एक लाख बीस हजार लोग दर्शन कर चुके है। भोलेनाथ को वाद्य डमरू प्रिय है। दर्जनों भक्त गंगा घाट ,सड़कों पर डमरू बजाते दिखे।
जिला प्रशासन ने रातों-रात उन गढ्ढो को भरवा दिया, जिसने बरसात की वजह से उनकी पोल खोली थी। मैदागिन, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, मदनपुरा, रामापुरा, नई सड़क पर पर बैरेकेटिंग कर दिया गया है। इन मार्गों पर गाड़ियां बैन हैं।
ताजनगरी में सावन के चारों सोमवारों को शिवलायों में विशेष पूजा अर्चना होती है। इस दिन हजारों शिवभक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ती है। सावन के चौथे सोमवार को शाहगंज स्थित पृथवीनाथ महादेव पर पूजा अर्चना हुई। जिला प्रशासन ने सोमवार के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
Holy month of Saawan: Devotees offer prayers in Anandeshwar Temple in Kanpur pic.twitter.com/BTCC4r7TjX
— ANI UP (@ANINewsUP) July 31, 2017
Ayodhya: Devotees throng Nageshwarnath Temple pic.twitter.com/8NyPkuPAxR
— ANI UP (@ANINewsUP) July 31, 2017