आज से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के दौरे लखनऊ पर है। अमित शाह इस तीन दिन में सरकार तथा संगठन के पेंच कसने के साथ ही मिशन 2019 की तैयारी की भी समीक्षा करेंगे। वह लखनऊ में करीब करीब 55 घंटे के प्रवास के दौरान 18 बैठक में प्रदेश सरकार तथा संगठन के पेंच कसेंगे। उनकी आरएसएस के पदाधिकारियों और उससे जुड़े संगठनों के साथ भी बैठक होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर हैं।
भाजपा अध्यक्ष आज दिन में करीब 10:30 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। पार्टी की ओर से उनके भव्य स्वागत किया गया। वह एयरपोर्ट से सीधे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचें। शाह के इस दौरे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी हैँ। तीन दिन में शाह संगठन से जुड़े लोगों को खास तरजीह देंगे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा अध्यक्ष अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाह इस तीन दिवसीय दौरे में इन्हीं चार क्षेत्रों पर केंद्रित रहेंगे। शाह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से भाजपा मुख्यालय के लिए निकलेंगे। वह भाजपा मुख्यालय में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
Uttar Pradesh: BJP workers welcome party President Amit Shah in Lucknow. pic.twitter.com/bot3AiW8oZ
— ANI UP (@ANINewsUP) July 29, 2017